Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Unified Pension Scheme: 'सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व', नई पेंशन स्कीम पर पीएम मोदी ने और क्या कहा?

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:41 PM (IST)

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम केंद्र सरकार के कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । फोटो- एएनआई ।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । फोटो- एएनआई ।

    HighLights

    1. कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है यूनिफाइड पेंशन स्कीमः पीएम मोदी
    2. कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्वः प्रधानमंत्री मोदी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने यूनीफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने का फैसला किया है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार के 23 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) केंद्र सरकार के कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है।

    पीएम मोदी ने क्या कहा?

    पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का यह कदम केंद्र के कर्मचारियों के कल्याण के लिए है। मालूम हो कि यूनीफाइड पेंशन स्कीम मौजूदा एनपीएस के साथ ही लागू रहेगा।

    देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है। यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है- पीएम मोदी, भारत के प्रधानमंत्री

    क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम?

    मालूम हो कि अगर कर्मचारी ने 25 वर्षों की सेवा दी है तो उसके अंतिम कार्य-वर्ष के 12 महीनों के औसत मूल वेतन का 50 फीसद राशि बतौर पेंशन दी जाएगी। अगर सेवा काल 10 से 25 वर्षों का है तो पेंशन की राशि समानुपातिक आवंटन के आधार पर तय होगी।

    यूपीएस के तहत कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन, परिवार को पेंशन, सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन, पेंशन की राशि की महंगाई दर के साथ जोड़ने और सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्यूटी के अलावा भी एक सुनिश्चित राशि के भुगतान की व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़ेंः

    क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकारी कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ, कौन जुड़ सकता है? जानिए सब कुछ

    मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी, 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

    खबरें और भी