Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण के वो 5 चाणक्य, जिनकी मदद से तैयार हुआ खुशियों की सौगात देने वाला बजट

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 01:54 PM (GMT+05:30)

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बुधवार को आम बजट 2023-24 पेश किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम आदमियों से लेकर उद्योगपतियों तक का ख्याल रखन ...और पढ़ें

    Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण के वो 5 चाणक्य, जिनकी मदद से तैयार हुआ खुशियों की सौगात देने वाला बजट
    Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण के वो 5 चाणक्य, जिनकी मदद से तैयार हुआ खुशियों की सौगात देने वाला बजट

    नई दिल्ली, ऑनलाइन बिजनेस डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश किया। सरकार ने इस बजट में हर सेक्टर पर ध्यान दिया। इसी बीच कई मौकों पर खुद को मिडिलक्लास बताने वाली निर्मला सीतारमण करदाताओं की झोली में बड़ी खुशियां डाली हैं। दरअसल, सरकार ने टैक्स स्लैब को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करने का निर्णय लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार का वित्त बजट तैयार करने में निर्मला सीतारमण की कोर टीम में कौन-कौन शामिल थे और उन्होंने क्या जिम्मेदारियां निभाई हैं।

    सरकार ने अमृत काल का पहला बजट पेश करते हुए किसानों से लेकर करदाताओं तक किसी का विशेष ध्यान रखा। ऐसे में हम आपको वित्त मंत्री की कोर कमेटी में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसमें वित्त मंत्री के अलावा पांच आला अधिकारी शामिल रहे।

    ये हैं वित्त मंत्रालय के चाणक्य:-

    अजय सेठ: आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने आम बजट 2023-24 तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। अजय सेठ कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2021 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में हुई थी। बजट से संबंधित सभी सलाह और सिफारिशों का विश्लेषण अजय सेठ ही करते हैं। उन्होंने बजट से संबंधित सभी सलाह और सिफारिशों का विश्लेषण करने और वित्तीय विवरण को अंतिम रूप देने वाले बजट डिविजन की जिम्मेदारी संभाली है।

    तुहिन कांत पांडे: तुडिन कांत पांडे 1987 बैट के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मौजूदा समय में तुहिन कांत पांडे निवेश और सार्वजनिक संपत्ति विभाग के सचिव हैं। आम बजट में सरकार के विनिवेश कार्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेदारी तुहिन कांत पांडे निभा रहे हैं। उन्होंने एयर इंडिया के निजीकरण और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ लाने में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

    खबरें और भी

    फाइल फोटो

    संजय मल्होत्रा: संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मौजूदा समय में संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के सचिव हैं। उन्होंने आम बजट 2023-24 में राजस्व का अनुमान तय करने में अहम भूमिका निभाई।

    Budget 2023: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, अब सात लाख की इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

    विवेक जोशी: विवेक जोशी वित्तीय सेवाओं के सचिव हैं। वित्त मंत्रालय के कामकाज के तरीकों की अच्छी खासी समझ रखने वाले विवेक जोशी हरियाणा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। विवेक जोशी दो सरकारी बैंकों और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के निजीकरण से संबंधित मसौदे को देख रहे हैं।

    वी अनंत नागेश्वरन: वी अनंत नागेश्वरन देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं। उन्होंने आम बजट के साथ-साथ आर्थिक सर्वेक्षण तैयार करने में मदद की है। बता दें कि वी अनंत नागेश्वरन को कुछ वक्त पहले ही मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। वो साल 2019 से 2021 के बीच में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के पार्ट-टाइम सदस्य भी रह चुके हैं।

    बजट में नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लेकर भी बड़ी घोषणा

    Budget 2023: बजट में आम आदमी के लिए खास सौगात, ये चीजें हुईं सस्ती, इनके लिए देना होगा अधिक पैसा