यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन
- निमोनिया और सेप्सिस से थी पीड़ित
पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सूत्रों द्वारा सामने आई है।
सूत्र ने बताया कि उनकी सुबह 9.28 बजे मृत्यु हो गई और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।
सूत्र ने बताया कि उनका पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।
यह भी पढ़ें- Madhvi Raje Scindia: शादी के बाद बदला गया था नाम, नेपाल के राजघराने से था रिश्ता; जानें कौन थीं माधवी राजे सिंधिया