Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit Schedule 2nd Day: दिल्ली पर टिकी विश्व की निगाहें, आज जी20 सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:11 AM (IST)

    G20 Summit Schedule आज भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है। पूरी दुनिया की निगाहें नई दिल्ली पर हैं। आज वैश्विक नेता महात्मा गा ...और पढ़ें

    आज दूसरे दिन सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम
    आज दूसरे दिन सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम

    HighLights

    1. विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
    2. सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्कः नई दिल्ली में शानदार तरीके से चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit Delhi) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत में चल रहे इस सम्मेलन को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor सहित कई अहम फैसले लिए गए।

    आज सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आइये जानते हैं कब-कौन सा आयोजन होगा।

    सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक: राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर।

    सुबह 9:00 से 9:20 बजे: विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे।

    G20 Delhi: New India Corridor चीन को जवाब, रूस ने पश्चिमी मीडिया को लताड़ा; पढ़िए विदेशों में जी20 पर क्या छपा

    सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।

    सुबह 10:15 बजे से सुबह 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह।

    सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: G20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र 'वन फ्यूचर' का आयोजन होगा, जिसके बाद G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाया जाएगा। इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन समारोह होगा।

    समारोह के समापन के बाद वैश्विक नेता भारत मंडपम से प्रस्तान करेंगे।