Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    75th Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारत को दी शुभकामनाएं तो रूस से आया खास संदेश

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:19 AM (IST)

    भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर से गणतंत्र दिवस की बधाइयां आ रही है। भारत के सबसे मजबूत साथी रूस और अमेरिका ने भी शुभक ...और पढ़ें

    75वां गणतंत्र दिवस मना रहा भारत (फोटो: एएनआई)
    75वां गणतंत्र दिवस मना रहा भारत (फोटो: एएनआई)

    HighLights

    1. भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा
    2. भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई, भारत जिंदाबाद: रूस

    वाशिंगटन, एएनआई। भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दुनियाभर से गणतंत्र दिवस की बधाइयां आ रही है। भारत के सबसे मजबूत साथी रूस और अमेरिका ने भी शुभकामना संदेश भेजा है। रूस ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए दोस्ती जिंदाबाद का नारा लगाया।

    अमेरिका ने क्या कुछ कहा?

    अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना एक मुख्य रणनीतिक भागीदार बताया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने भारत को अमेरिका का एक मुख्य रणनीतिक भागीदार बताया और कहा कि हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

    यह भी पढ़ें: देश का 75वां गणतंत्र दिवस आज, कर्तव्य पथ पर दिखेगा भारत का शौर्य; इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि

    भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा,

    भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई! हमारे भारतीय मित्रों को समृद्धि, कल्याण और उज्ज्वल अमृतकाल की शुभकामनाएं! भारत जिंदाबाद! रूस और भारत की दोस्ती जिंदाबाद!

    यह भी पढ़ें: आजादी के बाद 29 महीने बिना संविधान कैसे चला देश?