Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वंदे भारत को 200 शहरों से जोड़ने का लक्ष्य', अश्विनी वैष्णव बोले- जून तक सभी राज्यों में पहुंचेगी ट्रेन

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 07:27 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अग ...और पढ़ें

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फोटो: एएनआई)
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फोटो: एएनआई)

    नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें जून तक सभी राज्यों को कवर करना शुरू करेंगी। अगले साल के मध्य तक 200 शहरों को वंदे भारत से जोड़ने का हमारा लक्ष्य है।

    वंदे भारत परियोजना पर तेजी से चल रहा काम

    केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा,

    सभी राज्यों में जून तक वंदे भारत ट्रेन पहुंच जाएगी। अगले साल के मध्य तक 200 शहरों को वंदे भारत से जोड़ने का लक्ष्य है। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए तेजी से काम चल रहा है।

    अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की 'वंदे भारत ट्रेन' विश्वस्तरीय ट्रेन बनी, जो 160-180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। विश्व में सिर्फ 8 देशों के पास ऐसी क्षमता है, जो ऐसी ट्रेनों का निर्माण कर सकते हैं।

    इस बीच, उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2014 का दशक भारत के लिए एक खोया हुआ दशक रहा। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत प्रगति की और भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में 5वें स्थान पर पहुंचाया। साथ ही 2026 तक हम चौथे नंबर पर होंगे और 2027-28 में विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होंगे।

    इस बीच, उन्होंने कहा कि टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के लिए भारत हमेशा दुनिया पर निर्भर करता था, लेकिन आज 'मेड इन इंडिया' के कारण दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में भारत की टेक्नोलॉजी निर्यात हो रही है।