विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा को महंगा पड़ेगा जन विरोधी काम: वरुण गांधी

By Edited By:
Published: Fri, 11 Jul 2014 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jul 2014 05:57 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण सपा को भारी विरोध सहना होगा। शुक्रवार को मुरादाबाद के सांसद सर्वेश सिंह के साथ वरुण गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे।

वरुण गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार जन विरोधी काम कर रही है। गांधी के अनुसार सपा सरकार की नीतियों के विरोध में ऐसी क्रांति आएगी जिसमें सपा वालों को बचने की भी जगह नहीं मिलेगी। वरुण गांधी का कार्यक्रम कांठ के बवाल के मामले में जेल में बंद लोगों से मुलाकात करने का है।

उधर मुरादाबाद जिला तथा पुलिस प्रशासन दो दिन से शांत दिख रहे कांठ कस्बे में आज भी मुस्तैद है। वरुण गांधी का भाजपा के उन सभी साठ कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है जिनको कांठ के बवाल के बाद जेल में बंद दिया गया है। इन सभी पर सरकार रासुका लगाने की तैयारी में है। अभी इन सभी को 15 जुलाई तक जेल में रहना है। हालांकि वरुण गांधी के आने के कार्यक्रम की खबर से इनके चेहरे खिले हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कल कांठ आने का कार्यक्रम है। कांठ बवाल में जेल में बंद भाजपा के 60 कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अभी तक कोई भी बड़ा भाजपा नेता यहां नहीं आया था।

गौरतलब है कि कांठ में 27 जून और चार जुलाई को हुए बवाल के बाद नब्बे से अधिक प्रदर्शनकारी जेल में बंद हैं। इनमें हिंदू जागरण मंच, आरएसएस और भाजपा के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा पूर्व मंत्री, विधायक एवं अन्य पदाधिकारी पहले ही आ चुके हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 और 15 जुलाई को है।

पढ़ें : कांठ बवाल पर सियासी पारा चढ़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।