Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवादों में वेट्रीमारन की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन-1', राजाराज चोल के हिंदू नहीं होने के बयान पर बिफरी भाजपा

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 04:30 AM (IST)

    भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने तमिल फिल्ममेकर वेट्रीमारन के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि राजाराज चोल हिंदू नहीं थे। हाल ही में एक कार्यक्र ...और पढ़ें

    राजाराज चोल के हिंदू नहीं होने के बयान पर बिफरी भाजपा
    राजाराज चोल के हिंदू नहीं होने के बयान पर बिफरी भाजपा

    चेन्नई, आइएएनएस: भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने तमिल फिल्ममेकर वेट्रीमारन के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि राजाराज चोल हिंदू नहीं थे। हाल ही में एक कार्यक्रम के बाद वेट्रीमारन ने कहा था कि लगातार हमारे प्रतीक और पहचान हमसे छीने जा रहे हैं। वालुवर का भगवाकरण और राजा चोल को हिंदू बताना लगातार जारी है।

    राजाराज चोल की कहानी पर आधारित है फिल्म

    वेट्रीमारन का यह विवादित बयान हाल ही में रिलीज हुई मणिरत्नम की बहुभाषी फिल्म 'पोन्नियन सेलवन-1' (पीएस-1) राजाराज चोल की कहानी पर है। यह फिल्म कल्की कृष्णमूर्ति के काल्पनिक उपन्यास पर आधारित है। भाजपा नेता और पूर्व कराईकुकड़ी विधायक एच. राजा ने कहा कि राजाराज चोल एक हिंदू राजा हैं। और वह खुद को हमेशा शिवपद शेखरन कहलाना पसंद करते थे।

    राजाराज चोल ने नहीं कराया चर्च या मस्जिद का निर्माण

    उन्होंने बताया कि वह वेट्रीमारन जितने इतिहास के ज्ञाता नहीं हैं, लेकिन क्या राजाराज चोल ने एक भी चर्च या मस्जिद बनवाई है। हालांकि वीसीके सांसद थोल तिरुमालवन और तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने भी वेट्रीमारन के विवादित बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राजाराज चोल के शासनकाल में हिंदू धर्म के नाम से कुछ था ही नहीं।