Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Admiral Sobti: नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख बने वाइस एडमिरल सोबती, कई प्रमुख पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवा

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 03:46 PM (IST)

    वाइस एडमिरल तरुण सोबती अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) ने आज नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। वाइस एडमि ...और पढ़ें

    वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने किया नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण (फोटो- PIB)
    वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने किया नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण (फोटो- PIB)

    पीटीआई, नई दिल्ली। वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने रविवार को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। अधिकारियों ने कहा कि वह वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू का स्थान लेंगे, जो 38 साल से अधिक की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। वाइस एडमिरल तरुण सोबती 01 जुलाई 88 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे, वह नेविगेशन और डायरेक्शन विशेषज्ञ हैं।

    35 सालों से ज्‍यादा के अपने सेवाकाल में, उन्होंने समुद्र और तट दोनों पर विभिन्न प्रकार की कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। फ्लैग ऑफिसर के रूप में उन्होंने मिसाइल बोट आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता की कमान संभाली है। अपने स्टाफ कार्यकाल में उन्होंने कार्मिक आवश्यकता निदेशालय और कार्मिक निदेशालय में तथा मॉस्को में भारतीय दूतावास में नौसेना अटैशे के रूप में कार्य किया है।

    2019 में रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति पाने के बाद, उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में उप कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त किया गया। 2021 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने पर, उन्होंने एनएचक्यू रक्षा मंत्रालय में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले महानिदेशक प्रोजेक्ट सीबर्ड का पदभार संभाला।

    फ्लैग ऑफिसर को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2020 में विशिष्ट सेवा पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें- PM Modi ने तेलंगाना को दी 13 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, किसानों के लिए भी किया बड़ा एलान

    यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान 2023: PM Modi ने शेयर किया वीडियो, पहलवान के साथ सफाई करते नजर आए; जनता को दिया खास मंत्र

    खबरें और भी