Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, आसमान में धुएं का गुबार; चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 03:19 PM (IST)

    गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गय ...और पढ़ें

    अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
    अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. अहमदाबाद में एअर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
    2. अहमदाबाद एअरपोर्ट के निकट हुआ विमान हादसा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है। अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक रिहायशी इलाके में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है।

    कितने यात्री थे सवार?

    इस हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन क्रैश के बाद धुएं का गुबार उठ रहा है। एएनआई के मुताबिक, इस विमान में 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस कंट्रोल रूम ने इस बात की पुष्टि की है।

    बता दें, यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जो टेक ऑफ के दौरान अहमदाबाद एअरपोर्ट के निकट क्रैश हो गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।