Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 04:00 AM (GMT+05:30)

    तेलुगु सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में एक शाही और निजी समार ...और पढ़ें

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी

    2. तेलुगु और कूर्गी रीति-रिवाजों के साथ 26 फरवरी को होगी शाही शादी

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। तेलुगु सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों उदयपुर में एक शाही लेकिन निजी समारोह में विवाह करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

    हालांकि, दोनों ने अपने शादी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीरें प्रसारित होने के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है। इस कार्ड के अनुसार शादी 26 फरवरी को होगी।

    उदयपुर में करेंगे शादी

    बताया जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना है। सूत्रों के अनुसार शादी से पहले की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। खास बात यह है कि इस समारोह में दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान करते हुए तेलुगु व कूर्गी रीति-रिवाजों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

    4 मार्च को रिसेप्शन

    वहीं, रिसेप्शन 4 मार्च को हैदाराबाद के ताज कृष्णा होटल में होगा। इस समारोह में तेलुगु फिल्म जगत के बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले Rashmika Mandanna ने फटाक से पूरी की Cocktail 2 की शूटिंग? कब दूल्हा बनेंगे विजय देवरकोंडा

     

    खबरें और भी