विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंदन जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आधा घंटा आसमान में चक्कर काटने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:35 PM (IST)

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई ...और पढ़ें

बेंगलुरु में वर्जिन अटलांटिक की लंदन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

बेंगलुरु में वर्जिन अटलांटिक की लंदन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIAB) पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक उड़ान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी करनी पड़ी।

बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बोइंग विमान में सवार सभी 270 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दरअसल, वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट सुबह करीब 8:20 बजे बेंगलुरु से लंदन के लिए टेकऑफ किया था। हालांकि, हवा में उठते ही चालक दल को विमान में किसी तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। 

सुरक्षा के मद्देनजर पायलटों ने बिना देर किए एहतियाती कदम उठाए और विमान का रुख वापस हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। लैंडिंग के लिए सुरक्षित परिस्थितियां बनाने और मानक प्रोटोकॉल का पालन करने के उद्देश्य से विमान ने बेंगलुरु लौटने से पहले पास के तुमकुरु क्षेत्र के ऊपर आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाया।

जिसके बाद केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग कराई गई। इस घटना के संबंध में एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक की ओर से बयान का इंतजार है। हवाई अड्डे के अधिकारी तकनीकी खराबी के सटीक वजहों को पता करने में लगे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)