विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Waves Summit 2025: पीएम मोदी ने किया वेव्स अवार्ड का एलान, कहा- भारत के पास कहानियों का खजाना

Published: Thu, 01 May 2025 12:51 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 May 2025 12:55 PM (GMT+05:30)

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समित (Waves Summit) आज 1 मई से मुंबई में इसकी शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड कलाकार ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने वेव्स समिट का किया एलान (फोटो सोर्स- बीजेपी एक्स हैंडल)
पीएम मोदी ने वेव्स समिट का किया एलान (फोटो सोर्स- बीजेपी एक्स हैंडल)

Waves Summit 2025: वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समित (Waves Summit) आज 1 मई से मुंबई में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समिट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की चर्चा है और इस समिट का उद्देश्य मीडिया एंटरटेनमें की क्षमता को बढ़ावा देना है।

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान ने वेव्स समिट 2025 में मौजूद लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, हमारे विशिष्ट अतिथियों, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष स्वागत है।

इसके बाद पीएम मोदी ने वेव्स समिट का उद्घाटन किया और भारतीय सिनेमा के योगदान का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कॉन्टेंट से भारत को आगे ले जाने का प्लान है।

पीएम ने की ए आर रहमान और राजमौली की तारीफ

पीएम मोदी ने राज कपूर के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि जापान में उनकी काफी ज्यादा लोकप्रियता थी। उन्होंने इस दौरान बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली और ए आर रहमान का भी जिक्र किया और उनकी तारीफ की।

भारतीय सिनमे के पांच दिग्गजों का डाक टिकट जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज हस्तियां गुरु दत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट लॉन्च किए।

पीएम मोदी ने कहा भारत म्यूजिक का हब बन रहा है। इसमें तमाम संभावनाएं हैं। भारत के खाने की तरह भारत का गाना भी दुनियाभर में मशहूर होगा।

'Orange Economy का उदय काल'

पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत में औरेंज इकॉनोमी का उदय काल है। कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर, ये औरेंज इकॉनोमी की तीन धुरी है।

उन्होंने कहा, "भारतीय फिल्मों की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। आज 100 से अधिक देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक इंडियन कंटेंट को सबटाइटल्स के साथ देख रहे हैं।"

'आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं?' पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका पर SC की फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।