Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ हैं', Women Reservation Bill पर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, बताई ये वजह?

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 04:33 PM (IST)

    नए संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को संसद भवन में पेश किया जिसके बाद विपक्ष ने इस बिल खामियां नि ...और पढ़ें

    AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों के लिए इस बिल में कोई कोटा नहीं है। (Photo-ANI)
    AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों के लिए इस बिल में कोई कोटा नहीं है। (Photo-ANI)

    नई दिल्ली, एएनआई। नए संसद भवन में आज पहले दिन की कार्यवाही में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को लेकर चर्चा हुई। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल की पुरजोर वकालत की। पीएम मोदी के भाषण के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किया।

    मुस्लिमों के लिए कोई कोटा नहीं: ओवैसी

    महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में आईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप किसे प्रतिनिधित्व दे रहे हैं? जिनका प्रतिनिधित्व नहीं है उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

    इस विधेयक में बड़ी खामी यह है कि इसमें मुस्लिमों के लिए कोई कोटा नहीं है। इसलिए हम इस बिल के खिलाफ हैं।"

    ये भी पढ़ें: लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद क्या-क्या बदल जाएगा?