Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान के बाद बारिश, सड़कों पर लगा लंबा जाम; उड़ानें भी प्रभावित

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 10 May 2024 11:23 PM (IST)

    दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दिनभर तेज धूप के बाद रात में अचानक मौसम बदल गया। रात आठ बजे के बाद शुरू हवा दस बजे तेज आंधी में तब्दील हो गई। इससे शहर के अ ...और पढ़ें

    दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज।
    दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान धूल भरी आंधी और तूफान के बाद बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम बिगड़ने के कारण डीएनडी पर लंबा जाम लग गया। वहीं, नोएडा के कई इलाकों में इसके कारण बिजली चली गई। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा कि पूरे दिल्ली और एनसीआर में धूल भरी आंधी/तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मालूम हो कि मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी।

    कई इलाकों में बिजली गुल

    रात्रि पौने दस बजे अचानक आंधी चलनी शुरू हुई। इससे चार मरला, सिविल लाइन, फ्रैंड्स कालोनी, माडल टाउन, न्यू कालोनी, गुड़गांव गांव, राजेंद्रा पार्क, पटेल नगर, शिवाजी नगर सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल हो गई। गुरुग्राम में शुक्रवार दोपहर में तेज धूप रही।

    वहीं, रात में अचानक आंधी चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़े हो गए। आंधी कम होने पर वे अपने गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं कई जगहों से बिजली के तार टूटने की भी खबर है।

    खबरें और भी

    आंधी से पेड़ की टहनियां और बिजली के पोल गिरे

    औद्योगिक नगरी में शुक्रवार रात आंधी के बाद तेज वर्षा हुई। रात में अचानक से बदले मौसम के बाद बादल बरसते रहे। शुक्रवार सुबह दिन में तेज धूप के बाद उमस रही, लेकिन रात दस बजे के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। गरज चमक के साथ वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं न्यूनतम पारा लुढ़क कर 26 डिग्री दर्ज किया गया। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए।

    लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

    सेक्टर-36, सेक्टर 71 में पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। सेक्टर-12 22 स्टेडियम के पास पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुआ। वहीं कई जगह पेड़ और बिजली के पोल तारों पर गिर गई। आंधी तूफान के कारण चालक और सवारी बाल-बाल बचे हैं। वहीं घर से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात पुलिस नहीं होने के कारण चालकों ने मनमानी की। कई अन्य जगह भी स्थानों पर बिजली की तार टूट कर खंभे नीचे गिर। जगह जगह पर पेड़ और बिजली की तार टूटने से यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में हुआ बदलाव

    कई सेक्टरों में सेक्टरों में लगे होर्डिंग टूटकर सड़क पर गिर गए। कई जगह होर्डिंग गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वर्षा ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन बिजली की कई घंटों हुई कटौती ने शहरवासियों के लिए आफत पैदा कर दी। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हुआ है।