Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम का महा-अलर्ट: आज देश के 15 राज्यों में होगी भारी बारिश, पूर्वोत्तर में तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 14 घंटे के अंदर तूफानी बारिश ...और पढ़ें

    आज देश के 15 राज्यों में होगी भारी बारिश (फोटो- एएनआई)

    आज देश के 15 राज्यों में होगी भारी बारिश (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. दिल्ली-NCR में 18-19 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया हैॉ

    2. चेन्नई में 18 जुलाई तक असामान्य हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना 

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 14 घंटे के अंदर तूफानी बारिश हो सकती है, जबकि हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

    आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

    • दिल्ली-NCR में 18-19 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 60-65 किमी/घंटा तर रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 31°C रहने की संभावना। गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
    • उत्तर प्रदेश: कई जिलों (लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर आदि) में भारी बारिश-तूफान। हवा 70 किमी/घंटा तक। लखनऊ में अधिकतम 33°C, न्यूनतम 28°C।
    • बिहार: पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में अलर्ट। हवा के साथ बारिश। पटना में अधिकतम 33°C, न्यूनतम 28°C।
    • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा। तेज हवाएं (65-70 किमी/घंटा)।
    • झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा: मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान।
    • अन्य राज्य: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी सतर्कता बरतने की सलाह।

    तमिलनाडु में हीटवेव

    दूसरी ओर, चेन्नई में 18 जुलाई तक असामान्य हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। अल नीनो से जुड़े वायुमंडलीय प्रभाव के कारण बादल कम बन रहे हैं, जिससे जुलाई महीने में भी यहां का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

    मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने अगले चार दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक बारिश का एक नया दौर आने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सबसे भारी वर्षा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 और 18 जुलाई को व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 19 जुलाई को भी वर्षा की गतिविधियां काफी व्यापक रहने की संभावना है, जिसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। 21 जुलाई तक, क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में केवल छिटपुट वर्षा होने की उम्मीद है।

    आरडब्ल्यूएफसी ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में चेतावनी और भी कड़ी होने की आशंका है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई से मौसम में सुधार होने के साथ ही अलर्ट को येलो अलर्ट में बदलने की संभावना है।