Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में चलेगी तेज हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; संगम में डुबकी लगाने से पहले पढ़ लें मौसम का अपडेट

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 07:15 AM (IST)

    दिल्ली में बुधवार को तेज रफ्तार से ठंडी हवा चली जिसकी वजह से दिन में बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और दिन में ठंडक का एहसास होने लगा। उत्तर प्रदेश में ...और पढ़ें

    दिल्ली-यूपी में चली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम बदल दिया है (फोटो- एएनआई)
    दिल्ली-यूपी में चली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम बदल दिया है (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आने वाले दो दिनों तक ठंड महसूस हो सकती है
    2. अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना
    3. सिक्किम में भी छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना

     डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को तेज रफ्तार से ठंडी हवा चली जिसकी वजह से दिन में बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और दिन में ठंडक का एहसास होने लगा। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। तीन दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान अचानक तीन डिग्री नीचे आ गया।

    यूपी में बदल सकता है मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक ठंड महसूस हो सकती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 17 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानि की मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। 15, 16 व 17 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ठंड में गिरावट देखी जा सकती है।

    कुछ ऐसा रहेगा प्रयागराज का मौसम

    13 फरवरी को प्रयागराज का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवा जरूर चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 14 फरवरी को क्षेत्र का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना

    अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव के तहत, 11 से 15 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में हो सकती है बर्फबारी

    अरुणाचल प्रदेश में 11 से 13 फरवरी के बीच गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश की गतिविधि काफी हद तक तेज होने की उम्मीद है। 11 और 12 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 से 14 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 11 से 14 फरवरी तक पूर्वोत्तर असम में, और 11 और 12 फरवरी को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की भी संभावना है।