Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में गर्मी का सितम जारी, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार; जानें कहां होगी बारिश?

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    मार्च की शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश लोगों को राहत दे सकती है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मार्च में ही देश के कई हिस्सों में पारा 35 डिग्री पार।

    2. दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, 35.7 डिग्री।

    3. 8-12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी की संभावना।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मार्च की शुरुआत में ही देश के ज्यादातर हिस्सों में पारा 35-डिग्री के पार पहुंच गया है। राजस्थान के अकोला में 40.8-डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लोग गर्मी से परेशान हैं।

    मार्च में पड़ रही इस भीषण गर्मी ने लोगों को आने वाले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 8 से 12 मार्च के बीच पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    Weather update Today Heat wave in Delhi

    गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

    दिल्ली में गर्मी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में शनिवार को पारा 35.7-डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के पहले हफ्ते में ही दिल्ली की गर्मी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    मार्च की गर्मी में ही लोग घर के बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल और आंध्र प्रदेश में आज हीटवेव का अलर्ट है।

    IMD ने आज रविवार को भी राजस्थान के अकोला, महाराष्ट्र में अमरावती, वर्धा और हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

    मई-जून से पहले मार्च में ही हीटवेव

    मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव का अलर्ट तब दिया जाता है, जब मैदानी इलाकों में तापमान 40-डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाता है।

    हीटवेव की स्थिति में अगर सामान्य तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए, तब ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने की आशंका रहती है।

    Weather update Today Heat wave in Delhi (2)

    कहां-कहां होगी बारिश?

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले 3-4 दिनों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा, गांदरबल, बांदीपोरा और अनंतनाग के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

    सिक्किम, ओडिशा और केरल में भी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    Weather update Today Heat wave in Delhi (3)

    यह भी पढ़ें- हरियाणा-NCR के तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, हिसार के बाद नारनौल सबसे गर्म

    यह भी पढ़ें- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 मार्च से पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

    खबरें और भी