विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR और चेन्नई में बारिश, गुजरात-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 16 Sep 2023 03:12 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Sep 2023 04:33 PM (GMT+05:30)

Weather Update देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह भी दिल्ली-NCR समेत ...और पढ़ें

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश, गुजरात-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश, गुजरात-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

HighLights

  1. दिल्ली-NCR में तेज बारिश।
  2. गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट।
  3. मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलर्ट किया जारी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update: देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच शनिवार को भी कई राज्यों में बारिश हुई। दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-NCR में आज से लेकर 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली-NCR में अगले तीन होगी बारिश

उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-NCR को शनिवार सुबह बारिश से राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में हुई बारिश से मौसम सुहवना हो गया है। IMD ने दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 और 18 सितंबर को बारिश के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली समेत नोएडा-गाजियाबाद में फिर बरसे बादल, सुहाने मौसम ने लोगों को दी उमस से राहत

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि चेन्नई समेत कई शहरों में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 16 सितंबर से 22 सितंबर तक बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट

वहीं, IMD ने गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 16 से 18 सितंबर के बीच 204.4 मिमी से अधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश को लेकर 18 और 19 सितंबर के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र और गोवा में भी बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण और गोवा में 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश और राजस्थान का हाल

IMD ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश में 16 से 17 सितंबर के बीच तेज बारिश की संभावना है। इसी के साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिम राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया कि 17 सितंबर को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं गिरी बिजली; मौसम विभाग की लोगों से खास अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।