यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, चूरू में 0 डिग्री पहुंचा तापमान, 10 प्वाइंट में जानें मौसम का अपडेट
IMD Weather Update दिल्ली यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में तो पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IMD Weather Update दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में चल रही शीतलहर लोगों को मनाली की ठंड की याद दिलाने लगी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और दिल्ली में तो यह 4 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने भी आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। आइए 10 प्वाइंट में जानें ठंड का ताजा अपडेट।
उत्तर भारत में ठंड को लेकर यह है अपडेट
- IMD के पूर्वानुमान के अनुसार ही राजधानी दिल्ली में सुबह से ही कोहरा छाया है और शीतलहर भी ठंड बढ़ाने का काम कर रही है। दिल्ली-NCR में इसके चलते आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया।
- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाने वाला है।
![]()
#WATCH राजस्थान: माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई। मैदानों, वाहनों के शीशे पर बर्फ जम गई। pic.twitter.com/8frkPxBmNf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2022
.jpg)