Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली में भी बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान, UP-MP के लिए गुड न्यूज

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 08:40 AM (IST)

    Weather Update Today तूफान बिपरजॉय का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज फिर बारिश होने से तापमान में गि ...और पढ़ें

    Weather Update Today आज कैसा रहेगा मौसम
    Weather Update Today आज कैसा रहेगा मौसम

    HighLights

    1. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।
    2. राजधानी में अगले दो दिन बारिश की संभावना, चार डिग्री तक गिरेगा तापमान।
    3. राजस्थान में 19 जून तक भारी बारिश होगी।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बीते दिन बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। तूफान बिपरजॉय का असर दिल्ली में भी देखने को मिला है। राजधानी में आज भी बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। 

    दिल्ली में 19 जून तक बारिश

    Delhi Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। 19 जून तक राजधानी में गरज के साथ बादल बरसेंगे, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। आईएमडी की माने तो अगले दिनों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री तक गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

    उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते तेज बारिश

    उत्तर पश्चिम भारत में अगले हफ्ते बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी अगले हफ्ते के अंत में तेज बारिश की संभावना है। 

    राजस्थान में बिपरजॉय से होगी भारी बारिश

    तूफान बिपरजॉय के राजस्थान पहुंचने के चलते वहां के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आज और कल दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी। वहीं, 18 और 19 जून को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

    UP-MP के लिए राहत की खबर

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए राहत की खबर दी है। बिपरजॉय के राजस्थान में आने के बाद इसका असर यूपी और मध्य प्रदेश में दिखेगा। 20 जून को दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। 

    खबरें और भी

    इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

    आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।