Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: हीटवेव से मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी बारिश; पढ़ें आज का मौसम अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 08:22 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को हीटवेव और गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश होगी। दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावन ...और पढ़ें

    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा, बारिश होगी कि नहीं
    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा, बारिश होगी कि नहीं

    नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Weather Update Today: देशभर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री होने के बाद जमकर बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में लोगों को हीट वेव से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं आज का मौसम अपडेट...

    दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान मेंबादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। अगले तीन दिनों में मानसून के राज्य में पहुंचने की संभावना है। भारी बारिश को लेकर देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा?

    उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    इन राज्यों में आज होगी बारिश

    मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।