विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी बारिश; पढ़ें 'बिपरजॉय' तूफान पर ताजा अपडेट

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:11 AM (IST)

केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में आज बारिश हो सकती है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...

Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा
Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा

नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Weather Update Today: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जहां पारा बढ़ने से लोग बेहाल हैं, वहीं, मानसून के आगमन से केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि  दिल्ली एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान लगातार बढ़ेगा।

भारत के इन राज्यों में चलेगी लू

  • IMD के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन तक लू यानी हीटवेव चलने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
  • पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, 41 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही, हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' अगले 24 घंटे में पकडे़गा रफ्तार

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के अगले 24 घंटे में और भी ज्यादा तेज होने की संभावना है। यह तूफान उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इससे अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

केरल में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। अब इसके कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रवेश करने की तैयारी है। वहीं, उत्तर पूर्व राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनना है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर होगी बारिश

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

अधिकतम तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों में पारा घटेगा। इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।