Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली-यूपी के लिए गुड न्यूज, उत्तराखंड में मुसीबत बढ़ाएगी बारिश; पढ़ें अपने राज्य का हाल

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 08:47 AM (GMT+05:30)

    Weather Update Today दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी में दो दिन बारिश हो ...और पढ़ें

    Weather Update Today आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें।
    Weather Update Today आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें।

    HighLights

    1. दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत।
    2. यूपी-बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार।
    3. मध्यप्रदेश और पंजाब में भी होगी हल्की बारिश।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भी उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी-बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

    दिल्लीवालों को गर्मी से राहत

    राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) के लोगों को बीते दो दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम और कल दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 

    यूपी-बिहार में भारी बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

    बिहार के किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मुजफ्फरपुर-वैशाली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तराखंड में आफत भरी बारिश

    उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है। हल्द्वानी में बारिश के कारण 4 मकान बह गए। वहीं 200 से ज्यादा परिवार विस्थापित हुए। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

    पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

    हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते पंजाब (Punjab Weather) के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी मालवा के जिलों फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर व बठिंडा को छोड़कर पंजाब के अन्य सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

    खबरें और भी

    यहां भी होगी बारिश

    असम, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।