विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: बारिश और शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट; बूंदाबांदी के भी आसार

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:19 AM (IST)

उत्तर भारत इस समय ठंड के प्रकोप से जूझ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से ...और पढ़ें

मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हड्डियां गलाने वाली ठंड से लोग परेशान
  2. बारिश के बाद नीचे आया तापमान
  3. अभी कुछ दिन और जारी रहेगी ठंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में बारिश। आलम ये है कि दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में शनिवार को सुबह से लेकर रात तक कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके चलते सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि दिल्ली में लगभग 200 उड़ानों और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

-1 डिग्री पहुंचा तापमान

सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। झारखंड के रांची में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रांची से 60 किलोमीटर दूर स्थित मैक्लुस्कीगंज का तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया।

ठंड से लोग परेशान

मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है। अभी 14 जनवरी के बाद से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फबारी हो सकती है, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

अभी और बढ़ेगी ठंड

  • मौमस विभाग ने दिल्ली एनसीआर के करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, अयानगर और डेढ़मंडी में रविवार को भी बारिश होने के आसार जताए हैं।
  • कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। लेकिन उत्तर भारत को ठंड से इतनी जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। अभी कुछ और दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड और बढ़ सकती है।

इस राज्यों में रहेगा कोहरा

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भयंकर कोहरा छाए रहने की संभावना है। कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे चल रहा है।

पटना में आज रविवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, लखनऊ में 11 डिग्री, भोपाल में 15 डिग्री, जयपुर में 10 डिग्री, चंडीगढ़ में 11 डिग्री, अमृतसर में 8 डिग्री, दिल्ली में 11 डिग्री, रांची में 9 डिग्री और देहरादून में 11 डिग्री रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में बदला मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।