Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में बारिश का अनुमान

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 07:55 AM (IST)

    IMD के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन से पांच सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है। वहीं असम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा मे ...और पढ़ें

    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?
    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

    HighLights

    1. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन सितंबर से भारी बारिश की संभावना
    2. पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बारिश बारिश
    3. दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी का सितम जारी

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। विभाग ने बताया कि तीन से पांच सितंबर के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, देश के शेष हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

    दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Update)

    IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज और कल तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है।

    हरियाणा मौसम अपडेट (Haryana Weather Update)

    मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

    पंजाब में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत (Punjab Weather)

    मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं के चलने से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

    पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश

    IMD के मुताबिक,एक से तीन सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है।

    बंगाल-ओडिशा का कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान यानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। तीन सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और दो से पांच सितंबर के दौरान ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? (Chhattisgarh Weather Update)

    IMD के मुताबिक, तीन से पांच सितंबर के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

    तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

    आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 03 और 04 को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 01-05 सितंबर के दौरान केरल में, 03 और 04 को रायलसीमा पर; 03-05 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में।