Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: मानसून पर IMD का लेटेस्ट अपडेट, एमपी-छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में येलो अलर्ट

    By JagranEdited By: Sanjeev Tiwari
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 10:57 AM (IST)

    Weather Update Today 28 September मानसून की विदाई की बेला नजदीक है। मौसम विभाग ने मानसून की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। यहां पढ़िए मानसूम पर IMD का क ...और पढ़ें

    ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
    ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में मानसून विदा ले सकता है। देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी 28 सितंबर को 16 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

    ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी 27 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार है।

    मप्र के इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

    मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी भी दी है। जिसके मुताबिक नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर संभागों के राजगढ़, खंडवा, बुरहानपुर, सागर, दमोह, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। इसे मानसून की विदाई के संकेत भी मान सकते हैं।

    यह भी पढ़ेंः मानसून की विदाई के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू, जानें- ठंड कब देगी दस्तक?

    राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

    राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। 5 अक्टूबर तक मानसून के पूरे प्रदेश से विदा होने की संभावना है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने जाते मानसून में भी बारिश होने के आसार जताए हैं। राज्य के 6 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में अगले 4 दिन में बारिश होने की संभावना जताई है।

    खबरें और भी

    मानसून पर मौसम विभाग का क्या है अपडेट?

    मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। इस बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।