Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: बिहार, झारखंड के साथ इन राज्यों में आज होगी बारिश, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 08:23 AM (IST)

    Weather Update Today राजधानी दिल्ली में आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है। तेज धूप में गर्मी की चुभन भी परेशान करने वाली है। ...और पढ़ें

    Weather Update Today दिल्ली का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है।
    Weather Update Today दिल्ली का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली में चाहे अभी मौसम के तेवर बहुत सख्त न हों, लेकिन अगले दो दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है। तेज धूप में गर्मी की चुभन भी परेशान करने वाली है। हालांकि अगले सप्ताह फिर तीन दिन हल्की बरसात होने का भी पूर्वानुमान है।

    दिल्ली में आज भी तापमान बढ़ा

    देश की राजधानी में आज आसमान साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली है और हवा में नमी का स्तर भी बढ़ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ।

    बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना

    बंगाल की दक्षिण खाड़ी में कुछ क्षेत्रों में कम दबाव बनने के कारण राज्य में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं। वहीं, बिहार और झारखंड में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में तो ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी की तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

    राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश 

    पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी दिख सकता है। यहां 12 से 14 मार्च के दौरान  गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर 13 को राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात में और 14 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

    खबरें और भी

    यूपी की बात करें तो यहां तापमान में इजाफा होगा। हालांकि, 13 मार्च से लखनऊ में बादल छाने की संभावना है और बाकी जगह मौसम साफ बना रहेगा।