Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक चढ़ेगा पारा, पढ़ें किन राज्यों में गिरेंगी राहत की बूंदें

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 07:56 AM (IST)

    Weather Update Today। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ नगालैंड मिजोरम मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी च ...और पढ़ें

    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?
    Weather Update Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

    HighLights

    1. तीन सितंबर से सक्रिय होगा दक्षिण-पश्चिम मानसून
    2. छत्तीसगढ़ में कल से भारी बारिश होने की संभावना
    3. पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक अगस्त से चार सितंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम से लेकर बारिश भारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तीन सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

    झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Jharkhand Weather Update)

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आने वाले समय में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिन में निकली तेज धूप से तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि, विभाग ने एक से छह सितंबर तक हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

    हिमाचल प्रदेश मौसम अपडेट (Himachal Weather Update)

    विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज भी कुछ जिलों में बारिश होगी।

    छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? (Chhattisgarh Weather Update)

    IMD के मुताबिक, दो से छह सितंबर को छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होगी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, एक अगस्त से चार सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, तीन सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में और दो-छह सितंबर के दौरान ओडिशा में हल्की/मध्यम से लेकर भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही, आंधी चलने की भी संभावना है।

    IMD के मुताबिक, आज यानी एक सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

    मौसम विभाग के मुताबिक, एक सितंबर को केरल में, चार सितंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    खबरें और भी