यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Updates: केरल, तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Weather Updates Today मौसम विभाग ने आज (1 अक्तूबर) के लिए असम मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश केरल तमिलनाडु के लिए बारिश का येल ...और पढ़ें

HighLights
- असम, मेघालय सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी।
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।
- 3 अक्टूबर को उत्तराखंड से मानसून के विदाई की संभावना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Updates। मानसून जल्द ही विदा होने वाली है। हालांकि, मानसून की विदाई से पहले कई राज्य बाढ़ से बेबस हैं तो किसी राज्य के लोग बारिश (Rain In India) के लिए तरस रहे हैं। यूपी-बिहार के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है।
वहीं, दिल्लीवासी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली में आज भी गर्मी पड़ने वाली है। आज (1 अक्टूबर) राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
.jpg)
इन राज्यों में आज हो सकती है झमाझम बारिश
वहीं, मौसम विभाग ने आज (1 अक्तूबर) के लिए असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।
.jpg)
कैसे रहेगा यूपी-बिहार का हाल?
बात करें उत्तर प्रदेश की तो आज भी कई जिलों में बारिश की उम्मीद जताई गई है। बात करें बिहार की तो कई जिलों में कल हल्की बारिश का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि कुछ-कुछ जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।
Rainfall Warning : 01st October 2024
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 30, 2024
वर्षा की चेतावनी : 01st अक्टूबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #Assam #Meghalaya #Nagaland #Manipur #Tripura #Mizoram #karnataka #Kerala #TamilNadu @moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive… pic.twitter.com/OT0tSCVJsx
राजस्थान में आज बारिश की उम्मीद नहीं
वहीं, बात करें पहाड़ी राज्यों की तो उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में आज भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी ने जानकारी दी है कि 3 अक्टूबर को उत्तराखंड से मानसून के विदाई की संभावना है।
खबरें और भी
मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, जयपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon In India: इस बार जम के बरसे बदरा, देश में आठ फीसदी ज्यादा हुई मानसूनी बारिश