Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्पेस स्टेशन से मीडिया को ग्लोबल बनाने तक, लाल किले से PM मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का क्या बताया विजन?

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 08:18 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्रचार से विकसित भारत 2047 का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 को लेकर सरकार का क्या विजन है। उ ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के विजन का जिक्र किया।(फोटो सोर्स: बीजेपी एक्स)
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के विजन का जिक्र किया।(फोटो सोर्स: बीजेपी एक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2024) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्रचारी से विकसित भारत 2047 (Viksit Bharat 2047) का जिक्र किया। पीएम मोदी ने बताया कि आखिर विकसित भारत 2047 का क्या मतलब है। पीएम मोदी ने इस बात का भी जिक्र किया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार देशभर से लोगों की राय ले रही है।

    देशवासी हर चुनौतियों से लड़ सकते हैं: पीएम मोदी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अगर 1947 के समय 40 करोड़ लोग गुलामियों की बेड़ियां तोड़ सकते हैं और ब्रिटिश से आजादी ले सकते हैं, तो आज के समय 140 करोड़ नागरिक, मेरे परिवारजन अगर संकल्प लेकर चल पड़ते हैं, कदम से कदम मिलाकर चल पड़ते हैं, तो चुनौतियां कितनी भी हो हर चुनौती को पार करते समृद्ध भारत, विकसित भारत बना सकते हैं।"

    पीएम मोदी ने आगे कहा,"आज देश के जीने की प्रतिबद्धिता समृद्ध भारत बना सकती है। विकसित भारत 2024 सिर्फ भाषण के शब्द नहीं है। इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। हमने देशवासियों से सुझाव मांगे। देश के करोड़ों नागरिक ने अनगिनत सुझाव दिए।"

    विकिसत भारत को लेकर देशवासियों ने दिए अलग-अलग सुझाव

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,"चाहे गांव के रहने वाले लोग हो या शहर में रहने वाले देशवासी। लोगों ने दुनिया का स्किल कैपिटल बनाने का सुझाव दिया। भारत के यूनिवर्सिटीज ग्लोबल बने ये सुझाव दिया। क्या हमारा मीडिया ग्लोबल नहीं होना चाहिए। हमारा युवा विश्व का स्कलिड लेबर बनना चाहिए। मोटे अनाज को दुनिया के सभी डाइनिंग टेबल तक पहुंचाना है।"

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे देश में न्याय व्यवस्था में रिफॉर्म की जरुरत है। साशन-प्रशासन में कैपिसिटी बिल्डिंग का सुझाव दिया। भारत का स्पेश स्टेशन बनना चाहिए। भारत को वेलनेस हब के रूप में बनना चाहिए। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनिमी बनना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Independence Day 2024 Live: 'हर चुनौती को करेंगे पार, 2047 तक बनेंगे विकसित देश', लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे पीएम मोदी