विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां स्थित है Afsluitdijk, जहां गए थे पीएम मोदी? लोग बोले- नाम पढ़ने में ही सांस अटक गई

Published: Sun, 17 May 2026 03:59 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड यात्रा के दौरान ऐतिहासिक अफस्लूटडाइक बांध का दौरा किया। इस बांध के नाम के उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

पीएम मोदी के अफस्लूटडाइक दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन।

पीएम मोदी के अफस्लूटडाइक दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं। इसकी शुरुआत यूएई से हुई, फिर वह नीदरलैंड गए और अब तीसरे चरण में वह स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के Afsluitdijk (अफस्लूटडाइक) भी गए।

सोशल मीडिया पर इस जगह के नाम को लेकर नई बहस छिड़ गई। सुनकर लोग कहने लगे कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता? नाम पढ़ने में ही सांस अटकने लगी। तो किसी ने कहा कि किस-किस को लगा कि टाइपो मिस्टेक था।

सोशल मीडिया रिएक्शन

पीएम मोदी ने अफस्लूटडाइक दौरे की कुछ तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कीं और उन्होंने लिखा, "Afsluitdijk की यात्रा की कुछ और तस्वीरें यहां हैं..." इस पर लोगों ने मजेदार टिप्पणियां कीं।

एक यूजर ने लिखा, "Google Translate की आवाज उस शब्द को बोलने से पहले पसीने से तर हो गई है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस जगह का नाम कैसे बोलें?' वहीं, एक यूजर ने लिखा, "अरे ये क्या abcdefgh नाम है।"

जानें Afsluitdijk के बारे में

दरअसल, अफस्लूटडाइक नीदरलैंड में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक तटबंध (dam) है। 32 किलोमीटर लंबा यह विशाल बांध उत्तरी सागर (North Sea) को मीठे पानी की झील IJsselmeer से अलग करता है और देश को बाढ़ से बचाता है। यह डच जल-प्रबंधन का एक अद्भुत प्रतीक है।

यह नीदरलैंड के उत्तरी प्रांत (North Holland) और फ्रीसलैंड (Friesland) को जोड़ता है। इसकी चौड़ाई 90 मीटर और लंबाई 32 किलोमीटर है।

इस विशाल बांध का निर्माण 1927 से 1932 के बीच पूरा हुआ था। इसे समुद्र को पीछे धकेलकर ज़ुइडेरजी (Zuiderzee) झील बनाने और बाढ़ रोकने के लिए बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: 'भूल गया कि नीदरलैंड में हूं, लगा भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल', हेग में भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।