यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Drone Attacks: व्यापारिक समुद्री जहाजों पर कौन कर रहा हमला, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात; नौसेना ने उठाया बड़ा कदम
Drone Attacks नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार ने कहा कि भारत ने व्यापारी जहाजों पर समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआई। भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले अरब सागर में समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद नौसेना ने समुद्री सुरक्षा अभियान की जानकारी दी। इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि जिस किसी ने भी इन हमलों को अंजाम दिया है, हम उन्हें ढूंढ लेंगे, भले ही वे समुद्र तल में छिपे हों।
अरब सागर में चार नवीनतम युद्धपोत तैनात
नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार ने कहा कि भारत ने व्यापारी जहाजों पर समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए कई तरह की तैयारी की है। चार नवीनतम युद्धपोतों को तैनात किया गया है। इनके अलावा पीआई विमान, डोर्नियर्स, सी-गार्डियन, हेलीकाप्टर और भारतीय तट रक्षक जहाज भी इन खतरों का मुकाबला करने में शामिल हो रहे हैं।
समुद्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा
नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर 25 दिसंबर को मुंबई पहुंचा है। वह समुद्र में एंकर डाल कर खड़ा है। इसमें 21 भारतीय और एक वियतनामी क्रू सदस्य मौजूद हैं।
ड्रोन या मिसाइल के हमले जैसा
भारतीय नौसेना की ऑर्डिनेंस डिस्पोजल टीम ने आरंभिक जांच में बताया कि यह किसी छोटे ड्रोन से किया गया हमला नहीं है। यह किसी बड़े ड्रोन या मिसाइल के हमले जैसा है। अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले की जांच हो रही है।
खबरें और भी
कई तरह की एजेंसियां कर रही जांच
ड्रोन के टुकड़े और जहाज के टुकड़ों की जांच हो रही है। इस मामले में कई एजेंसियां काम कर रही हैं। इसमें नौसेना की एक्सप्लोसिव आर्डिनेंस टीम को भी जोड़ा गया है। अभी इस हमले को लेकर कई तरह की एजेंसियां जांच करने वाली हैं। बाद में इसका सामान दूसरे जहाज में स्थानांतरित किया जाएगा।