विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Who is Petal Gahlot: कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UN में शहबाज शरीफ के झूठ की खोल दी पोल?

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 09:50 AM (IST)

पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया है। यहां जानिए UN में पाकिस्तान को ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत

HighLights

  1. पेटल गहलोत ने UN में पाकिस्तान के कश्मीर झूठ का करारा जवाब दिया।

  2. वह संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं।

  3. पेटल गहलोत 2015 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की बातों का करारा जवाब दिया है। कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान ने जो झूठ बोला था, पेटल गहलोत ने उस बात का पर्दाफाश किया है।

पेटल गहलोत ने ऐसा पहली बार नहीं किया। एक साल पहले यूनाइटेड नेशन्स में ही पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जवाब दिया था।

यूनाइटेड नेशन्स में पेटल गहलोत के इस बेबाक अंदाज को देखकर अब यह सवाल उठता है कि आखिर पेटल गहलोत हैं कौन, जिन्होंने UN महासभा में भारत की ताकत दिखाई है।

कौन हैं पेटल गहलोत?

पेटल गहलोत एक भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। मौजूदा समय में वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर हैं।

पेटल गहलोत का जन्म दिल्ली में हुआ। वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करके 2015 में IFS में शामिल हुईं। विदेश मंत्रालय (MEA) में राजनयिक बनने के साथ ही इनके करियर की शुरुआत हुई।

यूनाइटेड नेशन्स में पोस्टिंग से पहले, गहलोत ने जून 2020 से जुलाई 2023 तक विदेश मंत्रालय के यूरोपीय पश्चिम प्रभाग में अवर सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान वह पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भारत के मिशनों में भी तैनात थीं।

अपने आठ साल के करियर में ही जुलाई 2023 में वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव के रूप में शामिल हुईं। सितंबर 2024 में, उन्हें संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार नियुक्त किया गया और तब से ही वे यूनाइटेड नेशन्स महासभा में कई मुद्दों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

पेटल गहलोत ने कहां से की पढ़ाई-लिखाई?

पेटल गहलोत के पढ़ाई-लिखाई और विषयों के चयन को देखकर समझ में आता है कि उन्होंने शुरुआत से ही अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लिया था कि उन्हें जीवन में क्या करना है। UPSC के एग्जाम से पहले ही उन्होंने ग्रेजुएशन और मास्टर्स में ऐसे विषय चुने, जो परीक्षा से जुड़े थे।

गहलोत ने 12वीं की पढ़ाई करने के बाद मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और फ्रेंच लिटरेचर में BA किया है। ग्रेजुएशन के बाद वे वापस दिल्ली आईं और दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

पेटल गहलोत के गिटार प्ले करने का भी शौक

पेटल गहलोत की आम जिंदगी की तरफ नजर डालें तो वे म्यूजिशियन और गिटारिस्ट भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मशहूर गानों के कवर पोस्ट किए हैं।

पेटल गहलोत ने जब इटैलियन गाना 'बेला चाओ' (Bella Ciao) को ऑनलाइन पोस्ट किया, तब उनके इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा था।

यह भी पढ़ें- 'लादेन को पालने वाला पाकिस्तान कश्मीर पर ज्ञान न दे', शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत की दो टूक