Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन बनेगा केरलम का सीएम? सोनिया से मिले वेणुगोपाल और चेन्निथला, विधायक दल की बैठक आज

    Updated: Thu, 07 May 2026 05:30 AM (IST)

    केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रम ...और पढ़ें

    केरलम सीएम रेस की दौड़ तेज। (फाइल फोटो)

    केरलम सीएम रेस की दौड़ तेज। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है। राज्य के कई दिग्गज नेता सीएम बनने को लेकर लॉबिंग में जुट गए हैं।

    इसी प्रयास में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ पार्टी नेता रमेश चेन्निथला बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। केरलम के मुख्यमंत्री पद की होड़ में इन दोनों नेताओं के अलावा नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन भी शामिल हैं।

    'शीर्ष नेतृत्व जो तय करेगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे'

    चेन्निथला ने कहा, ''पार्टी इन सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लेगी। हमें केरलम में शानदार जीत मिली है। अब दूसरी चीजें कांग्रेस नेतृत्व द्वारा तय की जाएंगी। पार्टी में कई नेता हैं, लेकिन शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसे सभी कांग्रेस नेता स्वीकार करेंगे।''

    केरलम में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व मंथन कर रहा है। कई दावेदारों के होने से कांग्रेस नेतृत्व के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने विधानसभा चुनावों में 140 सीटों में से 102 पर जीत दर्ज की है। यह गठबंधन एक दशक बाद राज्य की सत्ता में वापसी करने जा रहा है।

    खबरें और भी

    सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी विधायक दल की बैठक

    कांग्रेस ने पार्टी नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे विधायक दल के नेता के चयन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने बताया कि तिरुअनंतपुरम स्थित पार्टी मुख्यालय में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे विधायक दल की बैठक होगी।

    'इंटरनेट मीडिया अभियानों से तय नहीं होगा सीएम'

    प्रेट्र के अनुसार, चेन्निथला ने कहा कि इंटरनेट मीडिया अभियानों और फ्लेक्सबोर्ड लगाने से केरलम के मुख्यमंत्री का चयन नहीं होगा। उन्होंने यह जवाब बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों के उस सवाल पर दिया, जिसमें इंटरनेट मीडिया पर वीडी सतीशन को सीएम बनाए जाने के पक्ष में चलाए जा रहे अभियान के संबंध में पूछा गया था।

    यह भी पढ़ें: केरलम: तुलसी बनीं अपने पति के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस विधायक, माकपा के गढ़ में लहराया जीत का परचम