Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेशनल हेराल्ड घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही ईडी : के.कविता

    By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 08:52 AM (IST)

    भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने सवाल किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संलिप्तता वाले नेशनल हेराल्ड घ ...और पढ़ें

    नेशनल हेराल्ड घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही ईडी
    नेशनल हेराल्ड घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही ईडी

    हैदराबाद, एजेंसी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने सवाल किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संलिप्तता वाले नेशनल हेराल्ड घोटाले पर भाजपा चुप क्यों है। उन्होंने यह बताने की मांग भी की कि इस मामले में ईडी की जांच आगे क्यों नहीं बढ़ रही है। बीआरएस नेता ने पूछा कि ईडी कांग्रेस नेताओं से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है, जबकि उनके विरुद्ध जांच पर कोई रोक नहीं है।

    उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच एक मौन सहमति है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की पुत्री कविता ने कहा, ‘मैं इस देश के लोगों को एक मुद्दे की याद दिलाना चाहती हूं। करीब डेढ़ वर्ष पहले राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके पूरे शीर्ष नेतृत्व से ईडी ने 5,000 करोड़ रुपये के नेशनल हेराल्ड घोटाले में पूछताछ की थी। लेकिन वे (ईडी) उस पर आगे क्यों नहीं बढ़े? क्या भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई सहमति है?