विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tirupati laddu: तिरुपति लड्डू में मिली जानवरों की चर्बी, अब उठने लगीं विरोध में आवाजें, BJP ने बताया हिंदुओं का अपमान

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 20 Sep 2024 06:26 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 07:13 AM (IST)

टीडीपी ने तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए और दावा किया कि इसकी ...और पढ़ें

टीडीपी ने तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए
टीडीपी ने तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए

HighLights

  1. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे बीजेपी नेता भानुप्रकाश रेड्डी
  2. टीडीपी का आरोप तिरुपति लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया

एएनआई, तिरुपति। टीडीपी ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल करने के आरोप लगाए और दावा किया कि इसकी पुष्टि लैब में हुई है। अब टीडीपी के इस दावे के बाद देशभर से विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। भाजपा ने कहा कि आंध्र प्रदेश की पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने हिंदू समुदाय की भावनाओं का ठेस पहुंचाई है और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति प्रसादम में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने गुरुवार को कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेता के लक्ष्मण ने कहा कि ह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदू समुदाय की भावनाएं बहुत बुरी तरह आहत हुई हैं। आगे उन्होंने कहा कि दुनिया भर में संपूर्ण हिंदू समुदाय तत्कालीन सरकार की कार्रवाई की निंदा करता है। हम वर्तमान चंद्रबाबू के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे- बीजेपी नेता

भाजपा नेता और पूर्व टीटीडी बोर्ड सदस्य, भानुप्रकाश रेड्डी ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पवित्र तिरुपति प्रसादम में पशु चर्बी के कथित उपयोग की निंदा की और कहा कि वे पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे। आगे बोले कि तिरुमाला के इतिहास में यह बहुत बुरी बात हुई है।

उन्होंने कहा कि हम बहुत दुखी हैं और हम इसकी निंदा करते हैं। जगन मोहन रेड्डी की सरकार हिंदू तीर्थयात्रियों, विशेषकर बालाजी के भक्तों की भावनाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती थी। जगन मोहन रेड्डी की सरकार हिंदू तीर्थयात्रियों, विशेषकर बालाजी के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना चाहती थी। हम जगन मोहन रेड्डी, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी, वाईवी सुब्बा रेड्डी और तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी धर्मा रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रहे हैं।

टीडीपी प्रवक्ता ने दिखाई प्रयोगशाला रिपोर्ट

सीएम नायडू के आरोप के बाद, टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमना रेड्डी ने गुरुवार को लैब रिपोर्ट की एक प्रति साझा की और आरोप लगाया कि गोमांस चर्बी और मछली के तेल का उपयोग कर घी की तैयार किया गया था, जिसे तिरुमाला को लड्डू बनाने में उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि गुजरात में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को परीक्षण के लिए भेजे गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रमाणित करती है कि घी की तैयारी में गोमांस की चर्बी, पशु वसा और मछली के तेल का उपयोग किया गया था जो तिरुमाला को आपूर्ति की गई थी।

घी के बजाय पशुओं की चर्बी का उपयोग

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुपति लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया था। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री डोला श्री बाला वीरंजनेय स्वामी ने कहा है कि अनियमितताओं की व्यापक जांच की जाएगी। उन्होंने 'अन्नदानम' (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया और यहां तक कि घी के बजाय पशुओं की चर्बी का उपयोग करके पवित्र तिरुमाला लड्डू को भी दूषित कर दिया।

हिंदुओं की आस्था को गंभीर नुकसान

वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद और टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष सुब्बा रेड्डी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें दुर्भावनापूर्ण बताया और कहा कि टीडीपी सुप्रीमो राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी स्तर तक गिरना बंद नहीं करेंगे। जगन मोहन रेड्डी के चाचा सुब्बा रेड्डी ने कहा कि नायडू की टिप्पणी ने मंदिर की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।