विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-यूपी में ठंडी हवाओं से बढ़ा सर्दी का सितम, कोहरे ने रोक दी उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार, बारिश की संभावना

Published: Wed, 08 Jan 2025 05:03 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2025 06:10 AM (IST)

ठंड और कोहरे की मार के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। मंगलवार ...और पढ़ें

दिल्ली से बंगाल तक कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है (फोटो- एएनआई)
दिल्ली से बंगाल तक कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. कम दृश्यता के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 400 के करीब उड़ानें विलंबित हुई
  2. ट्रेनें भी घंटों चल रही लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, उत्तर भारत के राज्यों में जनजीवन प्रभावित

 जागरण टीम, नई दिल्ली। ठंड और कोहरे की मार के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा असर ट्रेनों और हवाई सफर पर पड़ा है। मंगलवार को दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण 400 के करीब उड़ानें विलंबित रहीं।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

श्रीनगर, लखनऊ, चंडीगढ़,पटना, अमृतसर समेत कई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों का कुछ ऐसा ही हाल रहा। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। वीआइपी ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं। मंगलवार को दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। दिल्ली में सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इस हफ्ते वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार से शुक्रवार तक उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों में शीत दिन को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हिमपात तो नहीं हुआ, किंतु बारामुला जिले के गुलमर्ग में दोपहर दो बजे ऊपरी क्षेत्र कोंगोरी में हिमस्खलन हुआ। इस क्षेत्र में ढाई फीट तक बर्फ जमी है। घटना के समय वहां पर्यटक नहीं थे। पहलगाम माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

बारिश व बर्फबारी होने की संभावना

मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को घाटी में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में धुंध और कोहरा छाया रह सकता है।

हिमाचल में मंगलवार को कोहरे के कारण बिलासपुर में 50 मीटर, ऊना व मंडी में 100 मीटर दृश्यता रही। दिन में मौसम के साफ रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हिमपात व वर्षा के कारण ठंड बढ़ गई है, जिससे शीतलहर का प्रभाव है। सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सर्द हवाओं से उत्तर प्रदेश कोल्ड डे की चपेट रहा

उप्र, पंजाब, राजस्थान में जनजीवन प्रभावित उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं से प्रदेश कोल्ड डे की चपेट रहा। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई। कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर गहरा असर पड़ा है। उधर पंजाब में घनी धुंध के कारण मंगलवार को जनजीवन बेहाल रहा।

पहाड़ों पर हिमपात के चलते चल रही बर्फीली हवाओं ने भी परेशान किया। चार जिलों में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में नौ जनवरी तक घनी धुंध पड़ने की संभावना है। दस से बारह जनवरी तक कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

बुधवार से 10 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण जयपुर में दृश्यता कम रही। ऐसे में जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले 18 घंटे से 11 फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय पर टेकऑफ और लैंडिंग नहीं कर सकी। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही बुधवार से 10 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बफीर्ली हवाओं से ठिठुरन बरकरार, आज से फिर कोल्ड डे के आसार; तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।