विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे में महिला ने नवजात भतीजे के मुंह में भरा सुपर ग्लू, अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM (IST)

एक महिला ने अपनी देवरानी से नाराजगी होने पर अपने नौ महीन के मासूम भतीजे के मुंह में तत्काल चिपकने ...और पढ़ें

पुणे में महिला ने नवजात भतीजे के मुंह में भरा सुपर ग्लू (सांकेतिक तस्वीर)

पुणे में महिला ने नवजात भतीजे के मुंह में भरा सुपर ग्लू (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है

  2. यह घटना 31 जुलाई को शहर के लोहागांव क्षेत्र में हुई

पीटीआई, पुणे। एक महिला ने अपनी देवरानी से नाराजगी होने पर अपने नौ महीन के मासूम भतीजे के मुंह में तत्काल चिपकने वाला पदार्थ मुंह में भर दिया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

यह घटना 31 जुलाई को शहर के लोहागांव क्षेत्र में हुई। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

बच्चे के पिता द्वारा लोहागांव पुलिस स्टेशन में महिला व उसके दो संबंधियों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित सानिया शेख बच्चे के पिता की भाभी है। प्रारंभिक जांच में, पुलिस ने पाया कि आरोपित का शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

परिणामस्वरूप, सानिया ने 31 जुलाई को शिकायतकर्ता के घर में बच्चे के मुंह में तेजी से चिपकने वाला सुपरग्लू डाल दिया।

आरोपित महिला के दो रिश्तेदारों के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बच्चे की मां को पुलिस से संपर्क न करने की धमकी दी थी।