Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के लिए कभी गंभीर नहीं रही कांग्रेस, शाह ने लगाया दोहरे मानदंड का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 10:21 PM (IST)

    महिला आरक्षण का श्रेय लेने की कोशिशों पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरे मानदंड का आरोप ...और पढ़ें

    मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संकल्प: शाह
    मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संकल्प: शाह

    HighLights

    1. इससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा: शाह
    2. अमित शाह ने संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महिला आरक्षण का श्रेय लेने की कोशिशों पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरे मानदंड का आरोप लगाया। शाह के अनुसार कांग्रेस कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए गंभीर नहीं थी और सिर्फ दिखावा करती रही। उन्होंने संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

    यह विधेयक संसद में पेश किए जाने से पूरे देश में है खुशी : शाह

    अमित शाह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पेश किये जाने से पूरे देश में खुशी है और सभी इसका स्वागत कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए इसे संसद में जरूर पेश किया, लेकिन या तो इसे स्वत: खत्म होने दिया गया या फिर अपने सहयोगी दलों द्वारा इसे रोकने दिया गया। लेकिन अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे अमली जामा पहना रहे हैं, तो कांग्रेस इसका श्रेय लेने की कोशिश में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- कुछ इस तरह PM Modi के साथ तमाम सांसद पैदल ही पुरानी संसद से New Parliament पहुंचे, ऐतिहासिक बना हर लम्हा

    अमित शाह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

    महिलाओं के लिए विधानसभाओं और लोकसभा में आरक्षण का विधेयक लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रसंशा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप ''यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:'' को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखाया है। उनके अनुसार इससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। इससे यह भी साबित हो गया कि नारी सशक्तिकरण मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। उनके अनुसार चाहे नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने साबित किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।

    मोदी सरकार का मानना है कि नारी शक्ति के सहयोग और साम‌र्थ्य के बिना एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की महिला शक्ति को उनका अधिकार देने वाला मोदी सरकार का यह निर्णय, आने वाले समय में एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक से क्या होगा बदलाव? जानिए बिल से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण बातें