Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill: लोकसभा में बहस के लिए सोनिया गांधी होंगी कांग्रेस की मुख्य वक्ता

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नए संसद भवन में लोकसभा की ...और पढ़ें

    लोकसभा में बहस के लिए सोनिया गांधी होंगी कांग्रेस की मुख्य वक्ता (फाइल फोटो)
    लोकसभा में बहस के लिए सोनिया गांधी होंगी कांग्रेस की मुख्य वक्ता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सोनिया गांधी अपनी पार्टी की ओर से बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेंगी।
    2. बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी।

    नई दिल्ली, एएनआई। Women Reservation Bill 2023: लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इस चर्चा में बहस के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पार्टी की ओर से बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेंगी। 

    महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने का प्रावधान है। मंगलवार को संसद के विशेष सत्र में इसे लोकसभा में पेश किया गया और आज सुबह 11 बजे होने वाली सदन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। 

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नए संसद भवन में लोकसभा की पहली बैठक में यह बिल पेश किया। इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) रखा गया है।

    यह भी पढ़ेंः महिला आरक्षण प्रभावी करने के लिए उठाने होंगे कुछ और कानूनी कदम, परिसीमन को लेकर अलग कानून की जरूरत

    2008 में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार (UPA Government) ने विधेयक को राज्यसभा में पेश किया और 2010 में इसे पारित कर दिया गया। हालांकि, विधेयक को लोकसभा में कभी नहीं लाया गया।

    खबरें और भी