Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश का भाग्य बदलने वाला है महिलाओं का आरक्षण, पहले जो बिल फाड़ते थे अब वे कर रहे समर्थन- पीएम मोदी

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 10:19 PM (IST)

    विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर परोक्ष प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किस तरह इससे पहले संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए लाए विधेयक के दौरान लीपा ...और पढ़ें

    आज की नारी सब पर भारी- भाजपा महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन।
    आज की नारी सब पर भारी- भाजपा महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन।

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद से पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक को भारत का भाग्य बदलने वाला करार दिया है। संसद के दोनों सदनों से ऐतिहासिक समर्थन के साथ यह विधेयक पारित होने के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा व जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कोई सामान्य कानून नहीं है।

    यह नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा के तीन दशकों के अथक प्रयास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कई बाधाएं थीं, लेकिन नीयत पवित्र होने से परेशानियों को पार कर हमने इसे पूरा करके दिखाया।

    आज की नारी सभी पर भारी: पीएम मोदी

    विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर परोक्ष प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह इससे पहले संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए लाए विधेयक के दौरान लीपापोती की जाती थी। इसे पास कराने के लिए निष्ठापूर्वक प्रयास नहीं किये गए। इस बार भी कुछ दलों ने मजबूरी में समर्थन तो किया लेकिन यह आपत्ति जताई कि वंदन शब्द क्यों उपयोग किया। उन्होंने पूछा क्या महिलाओं का वंदन नहीं होना चाहिए।

    पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार के कारण बड़े फैसले लेने की ताकत के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने बहुमत वाली स्थिर सरकार ने संसद में महिला विधेयक पारित करना संभव बनाया है। राजद और सपा जैसे दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, पहले जो बिल फाड़ा करते थे, उनको भी इस अधिनियम का समर्थन करना पड़ा, क्योंकि आज की नारी सभी पर भारी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश को बदलने का काम करेगा। पिछले नौ सालों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए देश की नारी शक्ति को खुला आसमान मिल गया है।

    इससे माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली अड़चन दूर होंगी। उन्होंने इसे महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए मोदी की दी गई गारंटी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों को साकार करने का आशीर्वाद भाजपा को मिलना गौरव की बात है।

    ये भी पढ़ें: 'G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय आप सभी को', PM Modi ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को दिया धन्यवाद

    चंद्रयान की सफलता में महिलाओं की अहम भूमिका 

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास में महिलाओं के बढ़ते योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि परिवार से लेकर पंचायत तक और अर्थव्यवस्था से लेकर शिक्षा व उद्यमिता तक बहन-बेटियां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रही हैं। इस सिलसिले में उन्होंने चंद्रयान, स्टार्टअप, सेल्फ हेल्प ग्रुप और स्वच्छता अभियान में महिलाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया।

    उन्होंने कहा कि नया कानून अमल में आने के बाद देश के लिए काम करने का जज्बा बढ़ाएगा। मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि जब ये शक्ति राष्ट्र निर्माण में लगती हैं तो कितना विकास हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

    ये भी पढ़ें: विक्रम और प्रज्ञान को जगाने की कोशिशें तेज, नहीं मिल रहे कोई सिग्नल