Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Final: 'All The Best टीम इंडिया', कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दी क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 02:22 PM (IST)

    World Cup 2023 Final भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच क ...और पढ़ें

    World Cup 2023 Final: 'All The Best टीम इंडिया', प्रियंका गांधी ने दी क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं (फोटो एएनआई)
    World Cup 2023 Final: 'All The Best टीम इंडिया', प्रियंका गांधी ने दी क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं।
    2. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है फाइनल मैच।

    एएनआई, हैदराबाद। World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

    प्रियंका ने टीम इंडिया को कहा- ऑल द बेस्ट

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच एक सभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय क्रिकेट को शुभकामनाएं दी। प्रियंका वाड्रा ने कहा, 'आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है। हमारी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बड़े-बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रही है। यह हमारी एकता का प्रतीक है। हम टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'आज टीम इंडिया के लिए बहुत खुशी और सफलता लाए' सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग की मां गंगा और सूर्य देवता से प्रार्थना

    राहुल गांधी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं

    इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- ‘क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए बॉयज इन ब्लू को शुभकामनाएं, निडर होकर खेलें। एक अरब से अधिक दिल आपके लिए धड़कते हैं। जीतेगा इंडिया।'

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    बता दें कि अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Prize Money: विश्व कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, रनर-अप की भी होगी मोटी कमाई