विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में X ने 12 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक, इस वजह से उठाया कदम

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 13 Sep 2023 10:12 PM (IST)

सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पूर्व ट्विटर) ने 26 जुलाई से 25 अगस्त के बीच भारत में 12 लाख से अधिक ...और पढ़ें

भारत में X ने 12 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक, इस वजह से उठाया कदम (फाइल फोटो)
भारत में X ने 12 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक, इस वजह से उठाया कदम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत में X का एक्शन।
  2. अगस्त में 12 लाख खातों पर लगाई रोक।

नई दिल्ली, आईएएनएस। सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पूर्व ट्विटर) ने 26 जुलाई से 25 अगस्त के बीच भारत में 12 लाख से अधिक खातों पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई यूजर्स की ओर से नियमों के उल्लंघन पर की गई है।

X को मिली थी 1,467 शिकायतें प्राप्त

एक्स को शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से 1,467 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एक्स ने 78 शिकायतों पर कार्रवाई की। भारत से 1,267 शिकायतें दु‌र्व्यवहार, 62 घृणित आचरण, 43 बाल यौन शोषण और 27 गोपनीयता उल्लंघन के बारे में थीं।

एक्स ने जारी किया बयान

एक्स की ओर से कहा गया है कि बाल यौन शोषण, नग्नता और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को लेकर यह सख्त कदम उठाया गया है। एक महीने के दौरान एक्स की ओर से करीब 12 लाख 82 हजार अकांउट पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'G-20 के घोषणा पत्र पर 15 बार लगा कि नहीं बन सकेगी सहमति', अमिताभ कांत से खास बातचीत

एक्स ने जुर्माने की आधी राशि हाईकोर्ट में जमा कराई

बता दें कि एक्स ने बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट को सूचित किया है कि उसने 10 अगस्त को खंडपीठ के आदेश के बाद 25 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। कंपनी ने 14 अगस्त तक 50 लाख रुपये जमा करने के 30 जून के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती दी थी। खंडपीठ ने 10 अगस्त को एक्स को आधी राशि जमा करने का निर्देश दिया था।

ट्विटर से बना एक्स (X)

बता दें कि ट्विटर की कमान संभालते ही एलन मस्क ने कई बड़े बदलाव किए हैं। पहले उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) में कार्यरत कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया था। इसके बाद एलन मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू किया। यहीं नहीं उन्होंने ट्विटर का नाम बदलते हुए एक्स कर दिया।

यह भी पढ़ें- एक्स पर वीडियो देखने वालों की संख्या लगभग दोगुनी हुई, मस्क ने कहा- जल्द मिलेगी बिना किसी नंबर काल की सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।