विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2024: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से मालदीव के साथ तनाव तक, यहां देखें 2024 की सबसे चर्चित तस्वीरें

Published: Thu, 26 Dec 2024 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2024 06:36 PM (IST)

साल 2024 अलविदा होने वाला है। नया साल यानी 2025 आने वाला है। 2024 कई मायनों में खास रहा है। ...और पढ़ें

साल 2024 की चर्चित तस्वीरें। ( सभी फोटो- पीटीआई )
साल 2024 की चर्चित तस्वीरें। ( सभी फोटो- पीटीआई )

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 अलविदा होने वाला है। नया साल यानी 2025 आने वाला है। 2024 कई मायनों में खास रहा है। इस साल से जुड़ी कुछ खट्टी-मिट्ठी यादें हैं। 2024 में कई ऐतिहासिक घटनाएं भी हुईं। इसी साल तीसरी बार लगातार केंद्र में मोदी सरकार बनी तो वहीं अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ। इसी साल पहली बार प्रियंका गांधी लोकसभा सदस्य बनीं। आइए देखते हैं साल 2024 की कुछ सबसे चर्चित तस्वीरों को...

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। 9 दिसंबर को जेवर एयरपोर्ट पर परीक्षण के दौरान पहली बार फ्लाइट को कुछ इस तरह से सलामी दी गई।

तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है। 6 दिसंबर को पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के सामान्यीकरण के विरोध में छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। इसी दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करता एक पुलिसकर्मी।

 साल 2014, 2019 और 2024 में शपथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो।

28 नवंबर को नई दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर के पास एक धमाका हुआ था। यह तस्वीर उसी वक्त की है। घटनास्थल पर मामले की जांच करता सुरक्षाकर्मी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह फोटो 23 नवंबर 2024 की है। महाराष्ट्र विधानसभा और कई उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। यह तस्वीर 23 नवंबर 2024 की है। सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस महायुति गठबंधन की बढ़त का जश्न मनाते हुए।

23 सितंबर को आप नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। यह तस्वीर इसलिए चर्चा में रही कि आतिशी ने अपने बंगल में एक कुर्सी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के नाम से खाली रखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब छायी रही। फोटो 3 सितंबर 2024 की है। लखनऊ में सशस्त्र बल महोत्सव का आयोजन किया गया था।

यह खूबसूरत तस्वीर कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पंजाब के जालंधर में ली गई। एक महिला ने बलिदानी सैनिक के प्रति अपने स्नेह का इजहार करते हुए।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जब पहली बार कंगना रनौत संसद पहुंचीं तो उन्होंने चिराग पासवान से भी मुलाकात की। दोनों की यह तस्वीर तब खूब वायरल हुई थी। फोटो 26 जून 2024 की है।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गयाा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में हिस्सा लिया था।

अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर राम लला का 'सूर्य तिलक' किया गया। 17 अप्रैल 2024 की यह तस्वीर भी 2024 की सबसे चर्चित फोटो में से एक है।

लोकसभा चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचे थे। 31 मई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह फोटो विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ली गई थी।

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी। 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादिया में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी अमृता रॉय का कुछ इस अंदाज में अभिवादन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर साल 2024 में न केवल भारत बल्कि पड़ोसी देश मालदीव में भी खूब चर्चा में रही। इस एक तस्वीर ने भारत और मालदीव के बीच रिश्तों में तल्खी ला दी। पीएम मोदी की यह तस्वीर लक्ष्यद्वीप के बंगाराम की है।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी खुशी का इजहार कुछ यूं किया था। तस्वीर 8 अक्टूबर की है। कांग्रेस की टिकट पर विनेश ने हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें: अब पानी पर कब्जा करेगा चीन! तिब्ब्त में बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, भारत-बांग्लादेश ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें: 'समय चाहे कितना भी विपरीत हो, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं', वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।