Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Soap और Detergent में यह अंतर जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जान लीजिए कि आखिर दोनों कैसे होते हैं तैयार

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 04:59 PM (GMT+05:30)

    आज हम आपको बताएं कि दोनों को बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं किन पदार्थों से सोप और डिटर्जेंट बने होते हैं। न्हें बनाने में किन ...और पढ़ें

    जानें सोप (Soap) और डिटर्जेंट (Detergent) में क्या है अंतर।
    जानें सोप (Soap) और डिटर्जेंट (Detergent) में क्या है अंतर।

    नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क। हम सभी लोग रोजमर्रा के कामों में सोप (Soap) और डिटर्जेंट (Detergent) का इस्तेमाल करते ही हैं। हाथों को धोने से लेकर नहाने और कपड़ों से गंदगी साफ करने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ही चीजों को अलग-अलग ढंग से तैयार किया जाता है। लेकिन दोनों को बनाने की प्रक्रिया के बारें में काफी लोगों को ही जानकारी होती है

    आइए, आज हम आपको बताएं कि दोनों को बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, किन पदार्थों से सोप और डिटर्जेंट बने होते हैं। न्हें बनाने में किन केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, इन दोनों में क्या-क्या प्रमुख अंतर पाए जाते हैं।

    जानें क्या होता है सोप

    सोप (Soap) एक सफाई एजेंट होता है, जो कि एनिमल फैट और सब्जियों के तेल से बना होता है। इसे बनाने के लिए फैटी एसिड को NaOH के घोल के साथ गर्म किया जाता है। यह एक प्रकार की केमिकल प्रक्रिया होती है, जिसे Saponification कहा जाता है। केमिकल प्रक्रिया पूरी होने पर अंत में ग्लीसरोल प्राप्त होता है, जिससे साबुन तैयार हो जाता है।

    क्या होता है डिटर्जेंट 

    डिटर्जेंट (Detergent) भी एक क्लीनिंग एजेंट होता है, जो कि Synthetic Surfactants से बना होता है। इसका इस्तेमाल किसी भी फैब्रिक या कपड़े से गंदगी या दाग हटाने के लिए किया जाता है। इसे बनाने के लिए पेट्रोलियम केमिकल जैसे lauryl Alcohol को Sulphuric Acid के साथ मिलाकर सोडियम नमक में परिवर्तित किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद डिटर्जेंट तैयार हो जाता है। वर्तमान में विभिन्न कंपनियां इसमें अलग-अलग केमिकल मिलाकर अधिक सफाई करने वाले डिटर्जेंट के रूप में प्रचार-प्रसार कर दावा करती हैं।

    खबरें और भी

    आखिर सोप और डिटर्जेंट में क्या है अंतर

    Soap प्राकृतिक उत्पादों से बना होता है, जिसमें एनिमल फैट से लेकर सब्जियों के तेल का उपयोग किया जाता है, जबकि Detergent में सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि बायोडिग्रेडेबल नहीं होती हैं।

    Soap पोटेशियम साल्ट वाले लंबी चेन के फैटी एसिड होते हैं, जैसे ओलिक एसिड और पाल्मिटिक एसिड वहीं, Detergent अमोनियम और सॉल्फोनेट के लंबी चेन वाले कार्बोसिलिक एसिड होते हैं।

    Soap आसानी से बायोडिग्रेड हो जाते हैं, जबकि Detergent आसानी से बायोडिग्रेड नहीं होते हैं।

    Soap कठोर जल (Hard Water) में झाग बनाने में असमर्थ होते हैं, जबकि Detergent के साथ ऐसा नहीं है। ये Hard Water में भी झाग बना लेते हैं।

    जानें कैसे काम करते हैं Soap और Detergent

    Soap और Detergent के Molecule का एक छोर Hydrophilic नेचर का होता है, जो कि पानी को आकर्षित करता है, जबकि दूसरा छोर Hydrophobic नेचर का होता है। यह चिकनाई को आकर्षित करता है। उदाहरण के तौर पर, जब भी हम अपने हाथों को धोते हैं, तो साबुन मलने पर उसके झाग में हाथों की गंदगी भी मिल जाती है, वहीं, Hydrophilic नेचर की वजह से पानी के साथ वह गंदगी निकल जाती है।