AI समिट में बवाल करने वालों की हुई पहचान, बिहार के दो और यूपी का एक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल
भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस पर DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी किया है।
DCP महला ने कहा, 'यह करीब 12:30 बजे की घटना है। इन लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर ये लोग अंदर आए। इन्होने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।'
उन्होंने आगे कहा 'हमने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।' ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के लोग थे। इनमें बिहार का रहने वाल और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव 35 वर्षीय कृ्ष्णा, प्रदेश सचिव 33 वर्षीय कुंदन यादव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अजय कुमार जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और महबूब नगर, तेलंगाना से नरसिम्हा यादव जो कि राष्ट्रीय समन्वयक हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई पहचान
1.कृष्णा हरि (बिहार)
राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
2.कुंदन यादव (बिहार)
बिहार राज्य सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
3.अजय कुमार (यूपी)
उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस
4.नरसिम्हा यादव (तेलंगाना)
राष्ट्रीय समन्वयक, भारतीय युवा कांग्रेस

सोची-समझी रणनीति
इससे पहले बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी। यह किसी युवा कांग्रेस नेता द्वारा सड़क पर रची गई योजना नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम की योजना राहुल गांधी के आवास पर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा की उपस्थिति में बनाई गई थी।'
कांग्रेस के कृत्य की भर्त्सना करता हूं: राजनाथ
इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, 'यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास है। मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं।'
क्या बोले अश्विनी वैष्णव?
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां हल्ला करने की कोशिश की है। मैंने अपने नौजवानों से बात की कि उन्हें क्या लगता है इस हल्ले पर? उन्हें कोई नहीं समझा सकता है. इस समय हमें राजनीति से समिट को ऊपर रखना चाहिए।'
इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं: मनोज झा
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, 'मेरा मानना है कि देश में आक्रोश है। एक समिट में इस तरह का प्रदर्शन बेहतर विकल्प नहीं है। मेरा मानना है कि AI समिट इससे बेहतर हो सकता था।'
क्या बोले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, 'हमारे यूथ कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं। वे डरेंगे नहीं। जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं हुई थी, तो ED का केस इतने सालों तक चलता रहा। उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम देश के युवाओं के लिए अपनी आवाज़ उठाएंगे।'
