विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियाद एयरपोर्ट हमले में मरने वालों में हैदराबाद के यूसुफ अली भी, उमरा के लिए जा रहे तीन परिजन भी हुए घायल

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:42 AM (IST)

रियाद के किंग खालिद हवाई अड्डे पर हूती हमले में हैदराबाद के मुहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई। उमरा ...और पढ़ें

रियाद एयरपोर्ट हमले में मारा गया भारतीय व्यक्ति।

रियाद एयरपोर्ट हमले में मारा गया भारतीय व्यक्ति।

HighLights

  1. रियाद हूती हमले में हैदराबाद के यूसुफ अली की मौत।

  2. उमरा के लिए जा रहे परिवार के तीन सदस्य घायल।

  3. सांसद ओवैसी ने परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती के हमले में शनिवार को मारे गए भारतीय नागरिक मुहम्मद यूसुफ अली उमरा करने के लिए परिवार के साथ मक्का जा रहे थे। यूसुफ अली हैदराबाद के मेहदीपत्तनम इलाके के रहने वाले थे, हमले में उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं।

रियाद पर शनिवार के हमले में कुल 13 लोग मारे गए थे। इस हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है। हैदराबाद में यूसुफ अली के पड़ोसी अब्दुल आलम खान आमीन ने बताया है कि मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। अली रियाद की आईटी कंपनी में कार्य करते थे और अक्सर हैदराबाद आते रहते थे। फिलहाल घर से ही कार्यालय का कार्य कर रहे थे।

हफ्ते भर पहले परिवार के साथ सऊदी के लिए हुए थे रवाना

परिवार ने बताया कि अली करीब 20 दिन पहले हैदराबाद आए थे और 10-12 दिन घर में रहे थे। करीब हफ्ते भर पहले वह परिवार के साथ सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। वहीं पर वह परिवार के साथ उमरा के लिए मक्का की यात्रा पर थे, उसी दौरान रियाद एयरपोर्ट पर वह और उनका परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस्लाम धर्म को मानने वाले वर्ष के किसी भी समय उमरा कर सकते हैं।

ओवैसी ने क्या कहा?

ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बताया है कि हमले में यूसुफ अली की मौत हो गई जबकि उनके एक बेटे के घुटने का ऑपरेशन हुआ है, दूसरा बेटा भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ जा रहीं अली की चाची भी घायल हुई हैं जबकि अली की पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं। ओवैसी ने बताया है कि वह अली के रियाद में मौजूद साले के संपर्क में हैं। वहां स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी परिवार की देखभाल कर रहे हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।)

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का फिर हमला, एक की मौत; 11 घायल