विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपैड से भी कम वजन की बच्‍ची ने लिया जन्‍म

By Monika minalEdited By:
Updated: Tue, 22 Nov 2016 04:28 PM (IST)

मां के गर्भ में समस्‍या की वजह से मात्र 631 ग्राम वजन वाली इस बच्‍ची की डिलीवरी समय से पहले करायी गयी।

News Article Hero Image

अबू धाबी (आइएएनएस)। दुबई में आइपैड से भी कम वजन की बच्ची के जन्म पर चिंतित होने के बजाए डॉक्टर खुशियां मना रहे हैं। दरअसल मां के गर्भ में समस्या की वजह से मात्र 631 ग्राम वजन वाली इस बच्ची की डिलीवरी समय से पहले करायी गयी। इस सर्जरी में कामयाब होने के बाद डॉक्टरों का जश्न मनाना लाजिमी बन जाता है।

मिडिओर 24x7 अस्पताल के नियोनैटोलोजी यूनिट के प्रमुख गोविंदा शिनॉय ने बताया,’ इस नवजात का जन्म मात्र 26.5 हफ्ते में ही हो गया।‘ उन्होंने बताया कि गर्भ में एक गंभीर समस्या की वजह से भ्रूण की वृद्धि में रुकावट आ गया था जिससे इसके खत्म हो जाने की संभावना थी। उस वक्त भ्रूण को बचाने के लिए समय से पहले डिलीवरी करवाना अधिक महत्वपूर्ण था।‘

डॉक्टर ने आगे बताया कि मां व बच्चे में अच्छी वृद्धि देखी जा सकती है, बच्चे का वजन बढकर 2,050 ग्राम हो गया है। डॉक्टर भी इसे चमत्कार मान रहे हैं व मरीज के परिजन डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद कहते हुए नहीं थक रहे।

मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कपल से

इस वैज्ञानिक ने की भविष्यवाणी, इतने सालों बाद जीवित नहीं रह पाएगा इंसान