Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Optical Illusion: क्या आपको लगता है कि आपकी आंखें तेज हैं, तो इसमें छिपी घड़ी को खोजकर बताएं

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:07 PM (IST)

    ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए काफी मजेदार एक्टिविटी हो सकती है। इससे आपका दिमाग भी तेज होता है और आपका एंटरटेनमेंट भी। इसलिए अगर आपने इसे कभी सॉल्व नहीं कि ...और पढ़ें

    क्या तस्वीर में छिपी पॉकेट वॉच खोज सकते हैं आप (Picture Courtesy: Cool Mom Picks)
    क्या तस्वीर में छिपी पॉकेट वॉच खोज सकते हैं आप (Picture Courtesy: Cool Mom Picks)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना काफी मजेदार होता है। इससे आपका मनोरंजन होता है और कुछ दिमागी फायदे भी होते हैं, जैसे कि इससे आपकी ऑब्जरवेशन स्किल बेहतर होती है। आप चीजों को आसानी से नोटिस कर लेते हैं और उन्हें आसानी से खोज लेते हैं। इससे आपकी रीजनिंग स्किल्स बेहतर होती हैं। इससे आपकी क्रिएटिविटी में इजाफा होता है। इसलिए आप चिजों को और रचनात्मक तरीके से देख पाते हैं। इसलिए नियमित तौर से ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे ब्रेन टीजर को हल करना काफी फायदेमंद होता है। आज हम भी आपके लिए एक बेहद खास ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज लाए हैं, जिसे सॉल्व करने में आपको काफी मजा आएगा। आइए जानें। 

    क्या है आज का चैलेंज? 

    आपके सामने एक तस्वीर रखी गई है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक आउटडोर पार्टी चल रही है, जिसमें जादूगर, एक लड़की और एक जानवर के साथ बहुत सारी खाने की चीजें नजर आ रही होंगी। इस तस्वीर में इस साज-सज्जा और खाने के बीच ही एक पॉकेट वॉच भी रखी हुई है, जिसे खोजना ही आपका आज का चैलेंज है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको बस 6 सेकंड का समय दिया जाएगा। इसलिए अगर आपने इसे खोज लिया, तब तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं खोज पाए, तो मान लीजिएगा कि आपकी आंखें उतनी भी तेज नहीं है, जितनी आप मानते हैं। तो चलिए शुरू हो जाइए। देखते हैं आप पॉकेट वॉच खोज पाते हैं या नहीं। 

    (Picture Courtesy: Cool Mom Picks)

    क्या मिली वह घड़ी? 

    क्या आपको वह पॉकेट वॉच मिल गई है। अगर हां, तब तो अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं मिली है, तो कोई बात नहीं, एक बार फिर से कोशिश करके देखें। अगर आपको वह पॉकेट वॉच अभी भी नहीं मिली है, तो कोई बात नहीं, हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो उस खरगोश के हाथ में ही आपको पॉकेट वॉच नजर आ जाएही। आपके लिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है। 

    (Picture Courtesy: Cool Mom Picks)